BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोतवाली थाना मण्डला में किया गया पौधारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 18, 2022

कोतवाली थाना मण्डला में किया गया पौधारोपण

 


 


मण्डला 18 जुलाई 2022

            0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय आरएस शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार पंच-ज अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं संर्वधन कार्यक्रम के अंतर्गत 18 जुलाई को जिला न्यायाधीश/सचिव श्री डीआर कुमरे के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े के द्वारा प्रजापति ब्रहाकुमारी आश्रम मण्डला के सहयोग से कोतवाली थाना मण्डला में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है, पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। इस कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन की आवश्यकता को भी हमने जाना है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमे वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास किये जाने की अपील की। इस अवसर पर इस अवसर पर थाना कोतवाली का स्टॉफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉफ और पीएलवी आशीष चौधरी, रागिनी हरदहा, चन्द्रलता कछवाहा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment