मण्डला 18 जुलाई 2022
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों के विरूद्ध
विशेष चैकिंग अभियान की कार्यवाही के तहत मण्डला-डिण्डौरी मार्ग एवं मण्डला-सिवनी
मार्ग पर 18 बसों की जांच की गई जिसमें 2 वाहनों पर कार्यवाही की गई। मुख्य रूप से यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हर लोडिंग व बसों में आपातकालीन खिड़की आदि की जांच की गई।
चैकिंग के दौरान बस क्रमांक सीजी 04 ई 0535 टेक्स बकाया व बिना परमिट एवं एमपी 50 पी 1177 बिना परमिट के संचालन करते पाई गई। दोनों बसों को जिला
परिवहन कार्यालय परिसर मण्डला में जब्त कर रखा गया है। चैकिंग में जिला परिवहन
अधिकारी बिमलेश कुमार गुप्ता एवं जिला परिवहन कार्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment