BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बर्थडे पार्टी ...नशे में धुत युवक ने महिलाओं पर चाकू से किया वार, युवक को इस कारण आया गुस्सा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 9, 2022

बर्थडे पार्टी ...नशे में धुत युवक ने महिलाओं पर चाकू से किया वार, युवक को इस कारण आया गुस्सा



रेवांचल टाईम्स:द्वारका के ककरोला में एक नशे में धुत एक युवक ने अपने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन बहनों सहित उनकी मां घायल हो गई हैं। तीनों को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। युवक ने इनपर इसलिए हमला किया क्योंकि जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद उन्होंने उसे खाना देने से मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मंगलवार रात को घटी। पुलिस ने बताया कि 17 साल की पुष्पा ने मामले की शिकायत की है। उसने बताया कि मंगलवार को उसके पांच साल के भाई का बर्थडे था। पीड़ित परिवार भरत विहार में रहता है। पुष्पा ने कहा कि उनका 28 वर्षीय पड़ोसी विक्की आधी रात को पार्टी खत्म होने के बाद उनके घर आया था। उसने उनसे खाना मांगा, जब उन्होंने खाना देने से मना किया तो तो उसने चाकू निकाला और उनपर हमला कर दिया। इसमें उसकी मां मालती देवी (40), और दो बहनें नीलम (20) सपना (15) और पुष्पा घायल हो गईं। पुष्पा ने अपनी शिकायत में कहा, '5 जुलाई को मेरे भाई विक्रम का जन्मदिन था और हमने अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी। परिवार के कुछ सदस्यों के अलावा, हमने इसमें कुछ पड़ोसियों को आमंत्रित किया था। लगभग 12.30 बजे पार्टी खत्म होने के बाद, विक्की ने हमारा दरवाजा खटखटाया। वह नशे में था और हमने उसे वापस जाने को कहा क्योंकि पार्टी खत्म हो चुकी थी। इससे वह नाराज हो गया और हमें गालियां देकर लौट गया।'

पीड़िता ने आगे कहा कि कुछ ही मिनटों बाद विक्की चाकू लेकर लौटा और हम सभी को जान से मारने की धमकी दी। पुष्पा ने कहा, 'मेरी मां बाहर खड़ी थी, उसने उसे चाकू मार दिया। मेरी बहन नीलम मां को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन विक्की ने उन्हें भी चाकू मार दिया। इसके बाद सपना ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो विक्की ने उसपर भी हमला कर दिया। उसने मुझपर भी हमला किया।'

No comments:

Post a Comment