BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किस बर्तन में पानी पीने से मिलता है गजब का फायदा, इन बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 9, 2022

किस बर्तन में पानी पीने से मिलता है गजब का फायदा, इन बातों को ध्यान में रखकर ही खरीदें




रेवांचल टाईम्स:ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी हमें यही सलाह बार-बार देते हैं. हमारी आधे से ज्यादा छोटी-मोटी परेशानियां तो ज्यादा मात्रा में पानी पीने से ही सही हो जाती हैं, लेकिन फायदा भी तब मिलता है जब सही बर्तन में रखे पानी का यूज किया जाए.

ऐसे में सबसे जरूरी बात है कि पानी पीने के लिए आप किस बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं. जी हां, आप किस बर्तन में पानी पी रहे हैं इससे आपके स्वास्थ्य को लाभ होने के साथ ही नुकसान भी हो सकता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर होगा.

तांबे के बर्तन

अगर आप रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. तांबे के बर्तन में रखे गए पानी में दर्द निवारक और इलाज के गुण पाए जाते हैं.

मिट्टी के बर्तन


मिट्टी के बर्तन में पानी स्टोर करके रखने का और पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें पानी प्राकृतिक तरीके से ठंडा रहता है. यह पानी इम्यूनिटी सही करता है और आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता हैं.

स्टेनलेस स्टील के बर्तन

स्टेनलेस स्टील की बॉटल में पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते है. इसमें रखे गए पानी को आप लंबे वक्त तक स्टोर करके रख सकते हैं.

प्लास्टिक की बॉटल
आजकल ज्यादतर प्लास्टिक की बॉटल्स का ही इस्तेमाल किया जाता है. प्लास्टिक की बॉटल में पानी पीने से उसके केमिकल्स पानी में मिल जाते हैं. इस वजह से यह हमारी हेल्थ के लिए अनहेल्दी साबित होता है.

कांच के बर्तन

शीशे के गिलास में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, क्योंकि ये पानी की क्वालिटी को बिल्कुल भी अफेक्ट नहीं करते हैं. अगर आप कांच के बर्तन जैसे कि बॉटल या गिलास का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह जरूर चेक कर लें कि इस्तेमाल किए जाने वाले कांच के बर्तन कैडमियम और शीशा रहित हो.

No comments:

Post a Comment