BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवनिर्वाचित महिला सरपंच के पति का मिला शव, करंट लगाकर जलाने की आशंका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 29, 2022

नवनिर्वाचित महिला सरपंच के पति का मिला शव, करंट लगाकर जलाने की आशंका



रेवांचल टाईम्स । रीवा जिले में एक नवनिर्वाचित महिला सरपंच sarpanch के पति की जली हुई लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि सरपंच के पति की लाश रीवा जिले के जनेह थाना अंतर्गत पोल्ट्री फार्म जली हुई मिली है. मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना से ग्रामीणों में आक्रोश मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

जली हुई मिली है लाश
घटना त्योंथर तहसील के जनेह थाना क्षेत्र के पनासी ग्राम पंचायत की बताई जा रही है. जहां के निर्वाचित महिला सरपंच के पति का शव मिला है. घटना को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. घटना गुरुवार-शुक्रवार के रात की बताई जा रही है. पनासी गांव की महिला सरपंच बृजराज कुमारी के पति जीतेन्द्र सिंह की लाश गांव के पोल्ट्री फार्म में जली हुई मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जीतेन्द्र सिंह रातभर से घर नहीं पहुंचे थे.

करंट लगाने की बात भी आ रही सामने
जैसे ही यह खबर गांव में फेली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है. फिलहाल लाश के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी. लेकिन पहली नजर में पूरा मामला हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सुबह जब परिजन पोल्टी फार्म पर पहुंचे थे, तब उन्होंने जीतेन्द्र सिंह की लाश देखी थी. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने कुर्सी पर बिठाकर पहले जीतेंद्र को करंट लगाया और फिर उसे जलाया.

वहीं घटना के बाद गांव में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके चलते जिले से भारी पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

No comments:

Post a Comment