रेवांचल टाईम्स - जिले के ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत कोसमी स्थित सचदेवा राइस मिल में मंगलवार की देर रात्रि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण दीवार गिर गए जिसमें दबने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
मंगलवार की देर रात्रि की घटना
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि मैदा का ट्रक खाली कर रहे मजदूरों पर दीवार अचानक गिर गई जिसमें यह तीनों दब गए जिसमें से एक की तो मौत हो गई वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें मृतक गुरुमुख खंडाते उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नैतरा व घायलों में कमलेश कुमरे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नैतरा एवं दुर्गेश कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लिंगा शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली थाना प्रभारी एवं ग्रामीण थाना प्रभारी हमरा स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक का शव बरामद कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले को जांच में लिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में हो रही लगातार तेज बारिश के कारण राइस मिल के आसपास जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिस कारण से राइस मिल के दीवार गिर गई और मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वह दो गंभीर रूप से घायल हो गए मामले में अभी जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राइस मील संचालक ने दी जानकारी
वही मामले के संबंध में सचदेवा राइस मिल संचालक ने बताया कि लगातार तेज बारिश के कारण दीवार गिर गई इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई है वह दो गंभीर रूप से घायल है जो मृतक है उसे शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा एवं घायलों को राइस मिल में जो भी इंश्योरेंस एवं क्लेम होगा उसके आधार पर उनकी सहायता की जाएगी साथ ही उनका उपचार हमारी ओर से किया जाएगा।
मुआवजा नहीं मिला तो होगा चक्का जाम
मुख्यालय से निकट ग्राम कोसमी स्थित सचदेवा राइस मिल में रात्रि में दीवार ढह जाने से एक हमाल की मौके स्तल पर मौत एवं दो हमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने राइस मिल के संचालक से तत्काल मुआवजे की मांग की है मांग पूरी नहीं होने पर राइस मिल के सामने वव रखकर चक्का जाम करने की बात कही है।

No comments:
Post a Comment