रेवांचल टाईम्स - जिले के कटंगी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी किनारे बसे लोगों पर बाड़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कटंगी-तिरोड़ी के पठार क्षेत्र में लगातार 16 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए है। बावनथड़ी नदी पर बने अंतरराज्यीय राजीव सागर बांध का जलस्तर 42 मीटर बढ़ गया है। नदी के उफान पर होने से इसके मुहाने बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।नालों के उफान पर होने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। 24 घंटे में 73 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और बांध का जल स्तर नियंत्रित करनेराजीव सागर जलाशय के चार गेट खोले गए है। गेट खोले जाने के बाद से लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।
मंगलवार दोपहर एक बजे से बुधवार की अलसुबह पांच बजे तक तेज झमाझम बारिश हुई।लगातार बारिश होने से बावनथड़ी नदी के साथ नाले उफान पर आ गए।जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों को जोडऩे वाले तीन मार्गों पर यात्री बसों सहित अन्य वाहनों के पहिए थम गए।साथ गांव में नालियों की सफाई के अभाव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है।पानी घुसने से लोग अपने घरों का पानी बर्तनों से बाहर निकाला गया।करीब तीस मकानों में पानी घुसने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
नाले उफान पर
गोरेघाट से हेटी के बीच में पडऩे वाला डेट नाला व कुड़वाए आंबेझरी के बीच पडऩे वाला नाला और कोसुंबा से महकेपार के बीच पडऩे वाला नाला का जलस्तर बढऩे से सुबह से शाम तक आवागमन बंद रहा।
लोगों को सतर्कता बरतने की दी गई चेतावनी
प्रशासन द्वारा लगातार बारिश के कारण राजीव सागर बांध का जलस्तर बढ़ गया।नदी में दोपहर तीन बजे चार गेट पानी छोड़े जाने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।साथ में बावनथड़ी नदी किनारों पर स्थित सभी किसानों को खेतों से कृषि उपयोगी व अन्य सामान बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखने कहा गया है।


No comments:
Post a Comment