रेवांचल टाईम्स - आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी ठा. प्रहलाद सिंह कुसरे ने बताया कि एक ओर तो देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गरीब आदिवासियों एवं अन्य कमजोर वर्गो के लोगों को जिस पर वे वर्षो से निवासरत हैं उन्हे पटट्ा देने की बात करते हैं, वहीं दूसरे विभागीय अधिकारी विशेषकर वन विभाग द्वारा जिले के गरीब आदिवासी जो कि सैंकड़ों वर्षो से वन भूमि पर काबिज होकर कृषि कार्य किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हे उक्त वन भूमि से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है, एवं इन गरीब आदिवासियों की लहलहाती फसल पर दवा का छिड़काव कर नष्ट करने की बात कही जाती है एवं पुलिस का डर बताकर डराने का प्रयास किया जा रहा है, आम आदमी पार्टी इसका घोर विरोध करती है, और गरीब आदिवासियों एवं जरूरत मंदो को वन भूमि एवं आवासीय पट्टा दिलाने के लिये दिनांक 16.07.2022 को जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय अंबेडकर चैक में दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से किया गया है । श्री कुसरे ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी अशोक विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष, दीपक पवार जिला सचिव, राजू पांडे जिला संगठन मंत्री, वीरेन्द्र विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । उन्होनें जिले के गरीब आदिवासियों एवं जरूरत मंदो से जिन्हे जमीन का पटटा नहीं मिला है इस जन आक्रोष रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके ।
Thursday, July 14, 2022
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment