BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हरियाली महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएँ कलेक्टर ने वृक्षारोपण कर की अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

हरियाली महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएँ कलेक्टर ने वृक्षारोपण कर की अपील

 




 

मण्डला 28 जुलाई 2022

            प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 28 जुलाई से 15 अगस्त तक हरियाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक जिले में सघन रूप से वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। 28 जुलाई से प्रारंभ हुए इस महोत्सव के उपलक्ष्य में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। उनके साथ एडीएम मीना मसराम तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पौधा लगाया।

            कलेक्टर ने वृक्षारोपण के पश्चात जिलेवासियों से आग्रह किया है कि 28 जुलाई से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हरियाली महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी समुचित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। श्रीमती सिंह ने अपनी अपील में कहा कि माँ नर्मदा के तटों पर भी वृक्षारोपण अवश्य करें। प्रत्येक व्यक्ति इस महोत्सव में वृक्षारोपण कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं तथा आने वाली पीढ़ी के लिए हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी से कहा है कि वृक्षारोपण के पश्चात अंकुर योजना के तहत वायुदूत ऐप पर अपनी फोटो जरूर अपलोड करें।

No comments:

Post a Comment