BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, चौरिया, लफरा, चिलोरा के 167 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 28, 2022

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, चौरिया, लफरा, चिलोरा के 167 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण...




रेवांचल टाईम्स -  कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम चौरिया, लफरा, चिलोरा में दिनांक 27 जुलाई 202 को विशेष शिविर लगाकर 167 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज पाण्डेय के नेतृत्व मे स्वास्थ्य विभाग की टीम 27 जुलाई को दुर्गम क्षेत्र के ग्रामों में पहुंची थी। इस टीम में विकासखंड लांजी के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ डॉ प्रदीप गेडाम एवं बिरसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डा सुनील सिंह एवं आर.बी.एस.के. टीम के सदस्य मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बिरसा ब्लाक के चौरिया ग्राम मे पंहुचकर 76 लोगों की जांच की गई तथा 01 गर्भवती महिला जो कि खून की से पीड़ित थी और उसमें मात्र 04 ग्राम हिमोब्लोबिन था, उसे सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार ग्राम लफरा में 52 एवं चिलोरा 45 लोगो की जांच कर उपचार दिया गया।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखें और गंदगी न होने दें। मच्छरों की रोकथाम के लिए घरों के आसपास गड्डे न होने दें और गड्डे हों तो उनमें पानी एकत्र न होने दें। सोते समय मच्छरदानी अवश्य लगायें। खुले में शौच करने ना जायें, शौचालय का उपयोग करें। दूषित पानी एवं खाद्य सामग्री का सेवन ना करें। पानी को छानकर एवं उबालकर पीयें। सर्पदंश आदि की घटना होने पर झाड़ फूंक एवं पंडा-पुजारी के चक्कर में न रहें, बल्कि मरीज को जल्दी से अस्पताल ले जाने का प्रयास करें। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन के प्रिकाशन डोज का टीका लगवाने कहा गया।

No comments:

Post a Comment