मण्डला 28 जुलाई 2022
28 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के
साथ-साथ जिले में भी वृक्षारोपण के लिए हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा है। कलेक्टर
के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास से जुड़े विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं रोजगारपरक कार्यों के दौरान वृक्षारोपण किया गया।
मैदानी अमले ने भी अपने शासकीय परिसर एवं घरों में भी वृक्षारोपण किया। जन अभियान
परिषद, स्व-सहायता समूह, आंगनवाड़ी अमले
ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी के साथ-साथ समाजसेवी
संस्थाओं ने भी हरियाली महोत्सव का प्रारंभ वृक्षारोपण कर किया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment