Breaking

revanchal times new

मंडला जिला पंचायत और नैनपुर जनपद पंचायत गोड़वानां गणतंत्र पार्टी के सहयोग से अध्यक्ष बने...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मंडला में लोग अब अच्छे दिन को समझने लगे है और अब तीसरा विकल्प को ढूंढ रहै है कही गोंडवाना पार्टी या फिर आम आदमी पार्टी धीरे धीरे अब ये पार्टियां लोगो के बीच अपना वर्चस्व बना रही है और जनता भी अब समझने लगी है कि क्या सही और क्या गलत है बहुत हुए वादे बाजी आजादी के 75 साल के बाद भी आज ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है वही रसूखदारों ने मतदाताओं के केवल एक वोटर मान कर चुनाव जीतते आ रहै है राजनीतिक पार्टियों को ये लगने लगा है कि जीतो ओर पांच साल सत्ता का सुख भोग लो जब चुनाव आएगा तब मतदाता की याद करेंगे और पाँच साल जम के कमाओ ओर फिर और खरीद फ़रोश कर जीत हासिल कर फिर सत्ता संभाल लेंगे पर इस बार के चुनाव नतीजे कुछ और ही सामने आए है।

           वही जिले की गोड़वानां पार्टी जीत के कारण बिगड़ा था राष्ट्रीय पार्टियों समीकरण गोड़वानां गणतंत्र पार्टी का बढ़ रहा है जनमत...

        कहते है सत्ता परिवर्तन होते देर नही लगती है जहां एक समय कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा है मगर कुछ समय बाद बीजेपी का आगमन हुया मगर सत्ता का सुख ज्यादा दिन किसी भी पार्टी के पास नही रहा है उसी तर्ज पर एक बार फिर गोड़वानां गणतंत्र पार्टी ने दम खम के साथ अगज  किया है और मध्यप्रदेश के हर जिले में  आज पार्टी के कार्यकर्ता जीत कर आये है जिसके कारण राष्ट्रीय पार्टी कमजोर होती दिखाई दे रही है और मजबूर होकर गोड़वानां गणतंत्र पार्टी का सहयोग लेकर सत्ता हासिल कर रहें है वही तर्ज पर भी मंडला जिला में जिला पंचायत और जनपद पंचायत चुनाव में गोड़वानां के सहयोग से अध्यक्ष की सीट मिली है


गोड़वानां पार्टी के सहयोग से जीते विधायक और मंत्री के दामाद 


     गोड़वानां गणतंत्र पार्टी के आधी में राष्ट्रीय पार्टी समीकरण बिगड़ता नजर आया था मगर जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम को चुना गया है तो वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष में इंजीनियर कमलेश तेकाम बने हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मजबूत प्रत्याशी रहें इनकी जीत से जिले में जिला पंचायत का समीकरण बिगड़ सा गया था मगर समीकरण बनाते हुये भाजपा के साथ मिली जुली सरकार से जिला पंचायत चुनाव पूर्ण हुए। निर्वाचन की प्रक्रिया जिला योजना भवन में संपन्न हुई जहां बाहर सभी पार्टियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही जीत की चुनाव की स्थिति की जानकारी लगते ही कुछ को निराशा हाथ लगी तो किसी ने जमकर जश्न मनाया। इसी बीच नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने अपनी बात रखकर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post