रेवांचल टाईम्स - बालाघाट नगर मुख्यालय का हृदय स्थल काली पुतली चौक में लगे सिग्नल लंबे समय से बंद पड़े हैं जो लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। जिस ओर जिम्मेदारों का किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं है। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर वासियों ने कहा है कि नगर में सिग्नल की व्यवस्था काफी जर्जर है और वह कई महीनों से बंद पड़े हैं लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस ओर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते लगातार काली पुतली चौक के आसपास में दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है।
वहीं सिग्नल को लेकर रूपलाल कुतराहे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहां है कि नगर के काली पुतली चौक के सिग्नल कई महीनों से बंद पड़े हैं लेकिन उसे ठीक नहीं करवाया गया है जिसके चलते काली पुतली चौक में दुर्घटनाएं बढ़ गई है और इसके साथ ही जिम्मेदारों का इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं है जिसके चलते यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही जिसको लेकर नगर वासियों ने सिग्नल को ठीक करवाने की मांग जिम्मेदारों से की है जिससे की यातायात व्यवस्था ठीक हो सके।

No comments:
Post a Comment