रेवांचल टाईम्स - बालाघाट नगर मुख्यालय स्थित यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है जहां पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई वर्षों पुरानी जर्जर बिल्डिंग से बरसात का पानी टपक रहा है इसके साथ ही यात्रियों के लिए बैठने के लिए कोई उचित साधन नहीं है। साथ ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखा जा रहा है जिस ओर नगर पालिका प्रशासन एवं जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है जिसके चलते स्थानीय यात्री प्रतीक्षालय बदहाल नजर में आ रहा है।
वही इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण कई वर्षों से पुरानी जर्जर बिल्डिंग से पानी टपक रहा है जिसके चलते यहां पर रुकना और इंतजार करना दुश्वार हो गया है। इस और नगर पालिका को ध्यान देने की आवश्यकता है साथ हि जिम्मेदारों को भी इस ओर कदम बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है जिससे कि यात्रियों को रहने के लिए उत्तम व्यवस्था हो सके और वह इंतजार कर सके लेकिन प्रशासन के द्वारा और नगर पालिका के द्वारा किसी भी प्रकार का ध्यान यात्री प्रतीक्षालय में नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टपक रहा बारिश का पानी यात्री प्रतिक्षालय भवन वर्षो पुराना हाने के कारण जर्जर हो चुका है तथा जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते जर्जर भवन की छत से लगातार पानी टपक रहा है तथा टपकते पानी के बीच यात्री बैठने को मजबूर है। पानी के टपकने से यात्री प्रतिक्षालय में गंदगी व कीचड़ जमा हो जाता है परंतु सही व्यवस्था के न होने के चलते यात्री गंदगी में वाहन का इंतजार करने को मजबूर है।

No comments:
Post a Comment