BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मूसलाधार बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन..सिवनी सड़क मार्ग से संपर्क टूटा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 17, 2022

मूसलाधार बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन..सिवनी सड़क मार्ग से संपर्क टूटा...



रेवांचल टाईम्स - लालबर्रा क्षेत्र में शनिवार की रात्रि से हो रही झमाझम बारिश के बाद पूरा एरिया पानी से लबालब हो चुका है। बरसाती नाले और छोटी नदियों में बाढ़ आ गई है जिससे कृषि कार्य भी प्रभावित हुआ और रविवार के दिन धान की रोपाई नहीं हो पाई वहीं लालबर्रा से सिवनी मार्ग पर पावर हाउस के पास पडऩे वाले नाले में इस कदर बाढ़ आ गई कि मौके पर पुलिस को तैनात करना पड़ा और आने जाने वाले यात्रीगण नाले के दोनों ओर रुके रहे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा जिससे दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई लगभग 4 घंटों के बाद पानी का बहाव कम हुआ तो यातायात सामान्य हो गया किंतु कुछ घंटों बाद हुई बारिश के बाद फिर यातायात बंद करना पड़ा इसी तरह लालबर्रा मुख्यालय से लगे हुए ग्राम टेंगनी और अतरी का संपर्क भी बाढ़ के कारण टूटा रहा वहीं मुख्यालय के शांति नगर इलाके में बरसाती पानी घरों में घुस गया सड़कों पर खड़ी कारे पानी में समा गई। डॉक्टर  लांनगे के घर के पीछे वाला यह मोहल्ला अपने घरों में ही कैद होकर रह गया इसी तरह मानपुर में सर्राटी नदी से लगकर निचले हिस्सों में पानी घुस चुका है। आम जनमानस रविवार के दिन जरूरत की चीजें दूध, दही, सब्जी, गैस सिलेंडर आदि के लिए परेशान होते दिखाई पड़े।

No comments:

Post a Comment