BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शुक्रवार के उपाय: शाम के वक्त करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 1, 2022

शुक्रवार के उपाय: शाम के वक्त करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात

 


रेवांचल टाईम्स:हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है और मान्यता है कि यदि उस दिन उसी देवता का पूजन किया जाए तो विशेष फल प्राप्त होता है. आज शुक्रवार (Maa Laxmi Puja) का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. आज के दिन मां लक्ष्मी (Remedy For Money) को प्रसन्न के लिए उनकी विधि-विधान से अराधना की जाती है. लेकिन इसके अलावा शुक्रवार की शाम को कुछ गुप्त उपाय आपके लिए धनवार बनने के रास्ते खोल सकते हैं.

शुक्रवार की शाम को करें ये उपाय

  • अगर आपके जीवन में आर्थिक संकट है और आप इससे मुक्ति पाकर धनवान बनना चाहते हैं तो शुक्रवार की शाम को अष्ट लक्ष्मी का पूजन करें. पूजा करते समय अष्ट लक्ष्मी के समक्ष अगरबत्ती जलाएं और गुलाब के फूल अर्पित करें. ध्यान रखें अष्ट लक्ष्मी को लाल रंग के फूलों की माला चढ़ाना न भूलें.
  • धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. साथ ही ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करें.
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि यदि भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक को आशीर्वाद देती हैं.
  • शुक्रवार की शाम को एक गुलाबी रंग का कपड़ा लें और उस पर श्री यंत्र व अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें. इससे आपके व्या​पार में आ रही सभी अड़चने दूर होंगे और धनलाभ के रास्ते खुलेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक और सामाजिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

No comments:

Post a Comment