BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घरेलू नुस्खा : अब मिनटों में दूर होगी मुंह के दुर्गंध की समस्या, बस अपनाने होंगे ये 2 तरीके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 1, 2022

घरेलू नुस्खा : अब मिनटों में दूर होगी मुंह के दुर्गंध की समस्या, बस अपनाने होंगे ये 2 तरीके



घरेलू नुस्खा : मुंह की साफ-सफाई अगर सही से न की जाए तो इससे आपके मुंह से बदबू आनी शुरू हो जाती है, जिसके कारण आसपास मौजूद लोग आपसे दूर भागना शुरू कर देते हैं और आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे – एसिडिटी के कारण, प्याज का सेवन आदि के कारण ये समस्या हो सकती है. ऐसे में समय रहते इस समस्या को दूर रखना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपन इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप कैसे मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
मुंह की दुर्गंध की समस्या को दूर करने के उपाय

नियमित रूप से यदि सौंफ का सेवन किया जाए तो मुंह की दुर्गंध से राहत मिल सकती है. ऐसे में आप सौंफ के बीजों को चबाएं. ऐसा करने से मुंह की दुर्गंध को दूर किया जा सकता है. बता दें कि सौंफ के सेवन से कैविटी बढ़ाने वाले बैक्टेरिया भी दूर रह सकते हैं. अब सवाल ये है कि कैसे करें सौंफ का सेवन तो बता दें कि लंच के या डिनर के बाद आप 2 से 3 कच्ची सौंफ के दाने चबाएं. अगर आप चाहें तो सौंफ का सेवन आप मिश्री के साथ भी कर सकते हैं. कुछ लोग सौंफ के दानों को पानी में उबालकर उसको चाय के रूप में भी पीते हैं. वहीं आप खाने के बाद गुड़ के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
दालचीनी की चाय का सेवन

यदि आप मुंह की बदबू से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप दालचीनी की चाय का सेवन कर नियमित रूप से कर सकते हैं. इससे अलग आपको चाहें तो दालचीनी को पानी में उबालकर गरारे किए जा सकते हैं.

No comments:

Post a Comment