BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महीनों से निगल रहा था सिक्के, डॉक्टरों ने पेट से 61 सिक्के निकाले - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 31, 2022

महीनों से निगल रहा था सिक्के, डॉक्टरों ने पेट से 61 सिक्के निकाले

  



रेवांचल टाइम्स:राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में एक युवक का अजीबोगरीब शौक सामने आया है। युवक पिछले कई महीनों से भारतीय मुद्रा के 1-1 के सिक्के निकल रहा था। लेकिन जब पेट दर्द हुआ तो अस्पताल में लेने के देने पड़ गए। हालांकि उसकी किस्मत अच्छी रही कि डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी प्रोसीजर की मदद से युवक के शरीर से 61 सिक्के बाहर निकाल उसकी जान बचाई।

दरअसल जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक 36 साल के युवक के पेट से एमडीएम के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने 16 सिक्के निकाल उसकी जान बचाई है। 36 साल का युवक पिछले कई महीनों से एक रुपये के सिक्के निगल रहा था। लेकिन शनिवार शाम अचानक पेट दर्द होने से एमडीएम अस्पताल पहुंचा जहां पर एक्स-रे करने के बाद डॉक्टर खुद हैरान रह गए।

कैमरे में 61 सिक्के देख डॉक्टरों की टीम भी हैरान
मथुरादास माथुर अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ नरेंद्र भार्गव और सीनियर प्रोफेसर डॉ सुनील दाधीच के नेतृत्व में इस युवक का एंडोस्कोपी प्रोसीजर से सिक्के बाहर निकालने का ऑपरेशन शुरू हुआ हालांकि एंडोस्कोपिक जांच में इतने सारे सिक्के कैमरे में नजर आने पर डॉक्टर की टीम भी हैरान रह गई। 8 डॉक्टरों की टीम ने डेढ़ घंटे में एक के बाद एक सिक्के निकाल 36 वर्षीय युवक की जान बचा ली।

मानसिक विमंदित नजर आ रहा युवक
डॉक्टर के अनुसार सिक्के निकलने वाला युवक मानसिक रूप से कुछ बीमार नजर आ रहा है। पिछले कई महीनों से वह एक व दो रुपए के सिक्के निगल रहा था। हालांकि युवक के शरीर से सभी सिक्के निकालने के बाद उसका स्वास्थ्य ठीक होने पर गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment