रेवांचल टाइम्स - मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की सहयोगी संस्था इंडियन ग्रामीण सर्विसेज द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला खवासा एवं एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा में 60 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा करने हेतु जुडो-कराते का प्रशिक्षण दिया जावेगा कार्यक्रम में इंडियन ग्रामीण सर्विसेज संस्था से पेंच संकुल प्रमुख रीना साहू द्वारा परियोजना के बारे में विस्तार से बताया गया। आई.जी.एस. संस्था से सनोद नागवंशी ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी । कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य हर्षद तांक एवं राजेंद्र कटारे द्वारा छात्राओं को मन लगाकर प्रशिक्षण सीखने के लिए प्रेरित किया गया । आत्मरक्षा प्रशिक्षक ओमकार कश्यप एवं राजेंद्र पाठक द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विद्यालय परिसर के समस्त शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्राएं उपस्थित रही ।
Friday, July 22, 2022
60 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment