मण्डला 26 जुलाई 2022
कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के
पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने जनसहभागिता के
उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के लिए ’अंकुर कार्यक्रम’ की अवधारणा तैयार की गई है।
राज्य शासन द्वारा अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत ’आगामी हरियाली अमावस्या’ 28 जुलाई 2022 से 15 अगस्त 2022 तक पौधारोपण महाअभियान
मध्यप्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के समस्त
विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभाग तथा खंड स्तरीय अमला को
अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत ’आगामी हरियाली अमावस्या’ 28 जुलाई 2022 से 15 अगस्त 2022 तक पौधारोपण महाअभियान का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा है कि योजना की
सहभागिता एवं दिये गये निर्देशानुसार सभी अधिकारी व कर्मचारियों से उक्त अवधि में
वृक्षारोपण कराते हुए वायुदूत ऐप के माध्यम से फोटो अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही कार्यालयवार व विभागवार अंकुर अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कराकर वायुदूत ऐप
में फोटो अपलोड कराते हुए निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजना सुनिश्चित करें।

No comments:
Post a Comment