मण्डला 26 जुलाई 2022
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 27 जुलाई 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के
अनुसार श्री कुलस्ते 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे जबलपुर से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 28 जुलाई 2022 को प्रातः 10 बजे जेवरा से जिला डिंडौरी के
लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 4 बजे डिण्डौरी से प्रस्थान
कर सायं 5:30 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री
कुलस्ते रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए
प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि
विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 29 जुलाई 2022 को प्रातः 9 बजे जेवरा से मंडला के
लिए प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 10 बजे मंडला पहुंचकर
स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

No comments:
Post a Comment