BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व लांजी और उनकी टीम के द्वारा दहीयान के बहाने अतिक्रमणकारियों को जंगल में अतिक्रमण करने से किया बेदखल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 27, 2022

वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व लांजी और उनकी टीम के द्वारा दहीयान के बहाने अतिक्रमणकारियों को जंगल में अतिक्रमण करने से किया बेदखल...



रेवांचल टाईम्स - विगत दिवस 26 जुलाई 2022 की रात्रि में वन परिक्षेत्र पूर्व लांजी अंतर्गत नल्लीझरी बीट के कक्ष क्रमांक 297 बोदरा घाटी के जंगल में वन क्षेत्र में अतिक्रमण की नियत से स्थानीय लोगों के द्वारा दहियान के बहाने रातों-रात अस्थाई झोपड़ी बनाकर और मवेशियों को लाकर दहियान और अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था जिसको तत्काल उपवन  मंडल अधिकारी लांजी राजा खरे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व लांजी शिशुपाल अहिरवार के मार्गदर्शन में टीम का गठन करके मौके से बेदखली की कार्रवाई की जाकर अपराधियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

उक्त कार्यवाही मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त बालाघाट और वन मंडल अधिकारी दक्षिण बालाघाट के निर्देशन में बरसात के दिनों में वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और अवैध दहियान हटाने के लिए चलाएं जा रहे अभियान के तहत की गई जिसमें परिक्षेत्र पूर्व लांजी का समस्त वन अमला और वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी का स्टाफ मौजूद रहा |

No comments:

Post a Comment