BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 बालाघाट, कटंगी एवं लांजी में गणना पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 11, 2022

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 बालाघाट, कटंगी एवं लांजी में गणना पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण...

 


 रेवांचल टाईम्स - नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के दूसरे चरण में 13 जुलाई 2022 को नगर पालिका बालाघाट, नगर पंचायत कटंगी एवं नगर पंचायत लांजी में पार्षदों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जायेगा। नगरीय निकाय निर्वाचन में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) से मतदान कराया जायेगा। मतदाताओं द्वारा डाले गये मतों की गणना 20 जुलाई को की जायेगी। मतगणना के लिए आज 10 जुलाई को बालाघाट, कटंगी एवं लांजी में गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव प्रेक्षक शरद कुमार श्रोत्रिय ने कटंगी में गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में बताई जा रही बातों को सुना और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों से कहा कि वे मतगणना के दौरान अपना काम जिम्मेदारी के साथ करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। मतगणना के दौरान मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

No comments:

Post a Comment