BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा तीन रैकी कर चोरी करने वाले आरोपी को... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 11, 2022

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा तीन रैकी कर चोरी करने वाले आरोपी को...


रेवांचल टाईम्स - मंडला कोतवाली ने तीन आरोपियों का पकड़ा है जो रेकी कर चोरी को अंजाम दिया करते थे साथ ही चोरी का सामना भी बरामद किया है।

         जानकारी के अनुसार नर्मदा जी वार्ड मंडला निवासी रमेश कुमार असैया पिता प्रेमलाल असैया उम्र 50 साल का थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.07.2022 को शादी में भिलाई गये हुये थे दूसरे दिन पड़ोसी द्वारा घर का ताला टूटा हुआ होने की सूचना देने पर घर पर वापस आकर घर पर देखा तो घर के अन्दर का नीचे का व ऊपर वाली मंजिल का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था अलमारिया खुली हुई थी व अलमारी का लाकर भी खुले हुये थे तब हमारे द्वारा घर में रखा सामान देखने पर पाया कि किसी अज्ञात चोरो द्वारा हमारे घर से एक सोने का मंगलसूत्र, एक छोटी गणेश जी की सोने की मूर्ति, एक जोड़ी झुमकी सोने की, दो जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गया है इसके अलावा घर में मैने, मेरी पत्नी व साली ने अलग-अलग जगह छोटे-छोटे पर्सो में, डिब्बों में व अलमारियों में अलग-अलग पैसे जमा करकर रखे थे अज्ञात चोरो द्वारा मेरे घर में रखे सोने, चांदी के जेवर तथा नगदी रुपये कुल 86,000/- रूपये का चोरी कर ले गये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 427/2022 धारा 457,380 भादवि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

        वही विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियो की पहचान कर तीन आरोपियो को गिरफतार किया गया जिनके नाम 1 छोटेलाल पिता सुंदर लाल मरावी 30 साल सिहवाहिनी वार्ड मंडला, 2 राहुल पिता गोपाल चौधरी 24 साल निवासी बडी खैरी 3 प्रदीप उर्फ चार्ली पिता रमेश सोनवानी 25 साल निवासी बड़ी खैरी है तीनों के कब्जे से चोरी गये माल बरामद किया गया बाद तीनो आरोपियो को गिरफतार कर मंडला न्यायालय में पेश किया गया है।

       इनके द्वारा किया गया सराहनीय कार्य- निरीक्षक आशीष धुर्वे, उनि० शक्ति यादव, सउनि खेमराज राणा, भूमेश्वर वामनकर, भैयालाल, आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी, संतराम मरावी, हन्नू सिंह मार्को, राजकुमार पूसाम

No comments:

Post a Comment