BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फेरे के समय दूल्हे ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन कर दिया शादी से इनकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 11, 2022

फेरे के समय दूल्हे ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन कर दिया शादी से इनकार



फिरोजाबाद के आतीपुर खेरिया में शराब के नशे में बारात में होने वाले हंगामे के बाद बारात को बिन दुल्हन वापस लौटना पड़ा। वहीं वर पक्ष के साथ में कन्या पक्ष को भी पुलिस थाने ले गई। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर भी नहीं ली एवं दूल्हा पक्ष से सामान वापस कराए बगैर ही उसे जाने दिया।

नारखी के गांव आतीपुर खेरिया में खेड़ा लंगर से बारात आई थी। बारौठी के बाद जयमाला की रस्म भी पूरी हो गई। फेरे के वक्त दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन के भाई के साथ गाली-गलौज कर दी। इस दौरान दूल्हे के अन्य रिश्तेदार भी शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ गया। दुल्हन ने अपने होने वाले पति की नशे में हालत देखी तो शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के साथ में पिता, जीजा एवं अन्य परिजनों को बैठा लिया तथा दहेज में दी गई सोने के आभूषणों को वापस करने का दबाव बनाने लगे। बताया जाता है सुबह थाना नारखी से एक दारोगा गांव में पहुंचे तथा दूल्हे के साथ में दुल्हन के पिता को भी थाने ले गए।

आरोप है यहां पर दुल्हन पक्ष का सामान वापस दिलवाने के बजाय दूल्हे को उसके घर भेज दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि थाने में जब दुल्हन पक्ष ने तहरीर देने का प्रयास किया तो तहरीर भी नहीं ली। इधर दुल्हन के लिए परिजन दूसरे वर की तलाश कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment