BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
20 किलो अमानत कटोरी, प्लेट्स एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 6, 2022

20 किलो अमानत कटोरी, प्लेट्स एवं सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त


रेवांचल टाइम्स - मंडला प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन एवं भंडारण परिवहन क्रय विक्रय एवं उपयोग 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर मंडला के निर्देश के परिपालन में चौपाटी एवं पड़ाव में स्थित दुकानों में नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा गठित टीम के द्वारा औचक निरीक्षण कर अमानत कटोरी, प्लेटस एवं सिंगल यूज प्लास्टिक लगभग 20 किलो जब्ती कार्यवाही की गई। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे- प्लास्टिक बड्स, ईयर बड, गुब्बारों की डंडी, कैण्डी, आईसक्रीम की डंडी, कटलरी आईटम, प्लेटस, कप्स, ग्लास, कांटे, चम्मच, चाकू, टेª, पैकेजिंग, मिठाई डब्बा, शादी कार्ड, सिगरेट पैकेट, अतिरिक्त आईटम 100 माईक्रोन से कम के फ्लैक्स बैनर, थर्माकोल के सजावटी आईटम का उपयोग न करने की समझाईश दी गई। साथ ही प्रतीकात्मक चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 1700 रूपये की चालान काटे गये।

No comments:

Post a Comment