BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ट्राले ने मारी दो वाहनों को टक्कर, एक की मौत; ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 6, 2022

ट्राले ने मारी दो वाहनों को टक्कर, एक की मौत; ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा




रेवांचल टाईम्स:मप्र के धार जिले में बुधवार को राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर हादसा हो गया। जहां एक ट्राले ने आगे चल रहे दो वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबिक, 4 लोगों घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।
बीच सड़क पर पलटा ट्राला

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की ओर से आकर गणपति घाट उतर रहा ट्राला क्रमांक एमपी 09 एचएच 4271 के ब्रेक फेल होने से आगे चल रहा दूसरा कंटेनर क्र. आरजे 11 जीबी 9100 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कंटेनर साइड में जाकर रेलिंग के पास जाकर पलट गया। वहीं ब्रेक फेल ट्राला आगे चल रहे तीसरे ट्राला एमपी 09 एचएच 4489 में पीछे से जा घुसा। टक्कर लगते ही तीसरा ट्राला बीच सड़क पर पलट गया।
ये हुए हादसे का शिकार

सड़क हादसे में राजाराम पिता कालू चंदेल (37) निवासी मोयदा महेश्वर जिला खरगोन की हादसे में मौत हो गई। वहीं मनीषा पिता राजाराम चंदेल (14) निवासी मोयदा महेश्वर जिला खरगोन, आकाश पिता गौरीशंकर लोधी (23) निवासी देवास, मुस्तफा पिता सियार खान (22) शिवपुरी, सद्दाम पिता आसन खान (30) निवासी शिवपुरी घायल हुए। जिन्हें टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम

घटना के बाद घाट उतरने वाली लेन पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद घाट चढ़ने वाली लेन से वाहनों का आवागमन चालू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल धामनोद थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। ट्रैफिक व्यवस्था के साथ क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का कार्य शुरू करवाया गया

No comments:

Post a Comment