मण्डला 25 जुलाई 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 11 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले ’हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों के संबंध
में बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आजादी के 75वे वर्षगाँठ के अवसर पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। सभी विभाग ’हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए दिए गए दायित्वों
को पूर्ण करें। कलेक्टर ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ध्वज निर्माण के लिए दिए गए विभागीय लक्ष्य की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग झंडा निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाएँ तथा जुलाई तक
ध्वज निर्माण का कार्य दिए गए लक्ष्य के अनुसार पूरा करें। उन्होंने विभागवार अब
तक तैयार किए जा चुके झंडे के बारे में जानकारी भी ली।
श्रीमती सिंह ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल के
प्रत्येक विद्यार्थी के माध्यम से अपने घरों के लिए झंडे बनवाएँगे तथा अभिभावकों
को ’हर घर तिरंगा’ अभियान की
जानकारी एवं जागरूकता के लिए पत्र लिखें। उन्होंने सभी अभिभावकों से भी कहा है कि
इस अभियान में सक्रियता से जुड़ें।
एक अगस्त को साईकिल रैली
कलेक्टर ने कहा कि एक अगस्त से ’हर घर तिरंगा’ अभियान की घर-घर तक जानकारी
पहुंचाने एवं जागरुकता के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को
निर्देशित किया कि ’हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए 1 अगस्त से वृहद स्तर पर
जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होने कहा कि 1 अगस्त को जिले से लेकर सभी ब्लॉक मुख्यालय तक स्कूली बच्चों की साइकिल रैली
का आयोजन करें। इस दौरान सभी बच्चे अपनी साइकिलों में तिरंगे झंडे लगाएंगे।
उन्होंने संबंधित विभागों को रैली के वृहद स्तर पर आयोजन के निर्देश दिए।
30 जुलाई को होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
कलेक्टर ने कहा कि आजादी के 75वे सालगिरह के अवसर पर 11 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ’हर घर तिरंगा’ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मीडिया के सहयोग एवं सहभागिता के लिए 30 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के
मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान के उद्देश्य एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले
कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मीडिया का सहयोग लेते हुए इस अभियान को हर घर
तक पहुँचाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिले के
व्यापारी, दुकानदार, समाजसेवी तथा आमजन ’हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ें एवं सक्रिय
सहयोग दें।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment