BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भगवान भोलेनाथ के लिये लिखड़ी ग्राम से निकली कवड़ यात्रा दिघोरी धाम के लिए... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 25, 2022

भगवान भोलेनाथ के लिये लिखड़ी ग्राम से निकली कवड़ यात्रा दिघोरी धाम के लिए...


रेवांचल टाईम्स - विगत दिवस 24/07/2022 को ग्राम लिखड़ी के ग्राम जनों द्वारा लिखड़ी गंगा कुंड से दिघोरी के रत्नेश्वर धाम तक लगातार छठवें वर्ष कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। लिखड़ी से दिघोरी की लगभग 40 किमी की यात्रा का आरंभ सुबह 7 बजे हुआ और यात्रा का समापन दिघोरी पहुंचकर शाम 6 बजे हुआ ।

जिसमें ग्राम के समस्त जनों युवा, वरिष्ठ जनों , महिला शक्तियों  की सहभागिता रही ।

यात्रा के दौरान कांवड़ियों एवं यात्रा में सहभागिता रखने वालों का स्थान - स्थान पर स्वागत सत्कार किया गया ।

इस श्रृंखला में सर्वप्रथम ग्राम लिखड़ी की सरपंच नंदा कुलदीप सेंगर जी एवं सेंगर परिवार द्वारा यात्रियों का श्रीफल द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात ग्राम थांवरी में विधायक श्री सुजीत सिंह चौधरी  एवं ग्रामजनों ने श्रीफल के साथ स्वागत किया गया। लिखड़ी से प्रवाहित जोव ( चैनसुख नदी ) नदी के तट पर संजय चौहान  द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

इसके पश्चात कुंडा ग्राम में छबील सिंह ठाकुर एवं मोंटू चौरसिया  द्वारा ग्राम कुंडा में स्वल्पाहार, ग्राम गोपालपुर में ललित इंदरसिंह  द्वारा स्वल्पाहार एवं ललित - उमेश सिंह द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा के दौरान ग्राम जाम में मनोरमा सिंह  द्वारा फलाहार एवं रावतपुरा सरकार सेवा समिति जाम द्वारा  स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई । जैतपुर ग्राम में कर्मा किराना स्टोर संचालक एवं परिजनों द्वारा फलाहार एवं स्वल्पहार की व्यवस्था की गई।

तत्पश्चात यात्रा मार्ग में मुंगवानी में अंकित ठाकुर के निजनिवास पर  संजय भारद्वाज  ( लॉजवाले ) की तरफ से  स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई ।

गाडरवारा स्थित श्रद्धा स्टोन क्रेशर के संचालक प्रदीप सनोडिया  द्वारा  फलाहार एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई । दिघोरी ग्राम के स्वागत द्वार पर   स्वल्पाहार की व्यवस्था नीतू रजनीश सिंह  बर्रा वालों   के द्वारा की गई 

 रत्नेश्वर धाम दीघोरी में सत्येंद्र सिंह चौहान  एवं परिजनों द्वारा शिव अभिषेक, आरती का कार्यक्रम किया गया ।

 भंडारे एवं प्रसाद की व्यवस्था सत्येंद्र सिंह चौहान  एवं लिखड़ी ग्राम जनों  की और से की गई ।

No comments:

Post a Comment