BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
1 अगस्त 2022 से मंडला में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंडर 19 बैडमिंटन टूर्नामेंट.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 25, 2022

1 अगस्त 2022 से मंडला में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंडर 19 बैडमिंटन टूर्नामेंट..


रेवांचल टाईम्स - मंडला इंडोर स्टेडियम मंडला में राज्य स्तरीय अंडर 19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 1 अगस्त 2022 से 7 अगस्त 2022 में होगा। मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आलोक खरया और मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सहसचिव व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे ने बताया कि मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा मंडला को राज्य स्तरीय अंडर 19 बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है। मंडला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदेन अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ऑडिटोरियम (इंडोर स्टेडियम) में किया जायेगा। 7 दिवसीय इस आयोजन में समूचे प्रदेश के बैडमिंटन खिलाडी शामिल होंगे। मंडला में आयोजित होने वाले इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर 19 ऐज ग्रुप के बॉयज सिंगल, बॉयज डबल, गर्ल्स सिंगल, गर्ल्स डबल और मिक्स्ड डबल के मैच खेले जायेगे। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बड़ी संख्या ऑफिशल्स मंडला भेजे जा रहे है। पूरे टूर्नामेंट को मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के रजिस्टर्ड रेफरी और मैच कंट्रोलर संचालित करेंगे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन मंडला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। ऑडिटोरियम को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। टर्फ, लाइट, खिड़की, वेंटीलेटर आदि को बारीकी से देख कर उनकी कमियों को दूर किया जा रहा है, ताकि मेहमान खिलाडियों को प्रतियोगिता के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

No comments:

Post a Comment