मण्डला 20 जुलाई 2022
19 जुलाई 2022 की शाम 3 बजे से 20 जुलाई 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस
मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त
जानकारी के अनुसार ज्वाला जी वार्ड मंडला निवासी 14 वर्षीय बालिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को
आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा
सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment