कलेक्टर ने बैठक में दिए
निर्देश
मण्डला 11 जुलाई 2022
जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने 14 एवं 15 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के संबंध में योजना भवन में बैठक
ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी 13 जुलाई तक सभी
विकासखंडों एवं जिला स्तर पर किए जाने वाले सारणीकरण कार्य के लिए सभी इंतजामों को
पूरा करें। उन्होंने ईईपीआईयू एवं ईईआरईएस 1-2 को निर्देशित किया कि सभी विकासखंडों में दौरा कर जरूरी टेबल, कर्मचारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अंतिम रूप से तैयारी पूर्ण
करें। कलेक्टर ने कहा कि सारणीकरण के कार्य से संबंधित सभी संबंधित अधिकारी
सारणीकरण के कार्य को अत्यंत गंभीरता से समझेंगे एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ
संपन्न कराएंगे। उन्होंने सारणीकरण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व आवश्यक सूचना या
प्रपत्र अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता को प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया
कि सारणीकरण के संबंध में सभी आदेश जिला स्तर से जारी किए जाएंगे।
कलेक्टर ने कहा कि सारणीकरण के लिए चिन्हित स्थलों एवं कक्षों में ही सारणीकरण
का कार्य संपादित किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का फेरबदल नहीं होगा। उन्होंने
सारणीकरण के लिए चयनित स्थानों पर टेंट के माध्यम से कुर्सी एवं टेबल आदि की
व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 14 एवं 15 जुलाई को सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा के
संबंध में प्रातः 6 बजे से की जाने वाली अलग-अलग
गतिविधियों की समयवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों
की घोषणा के लिए बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, सर्टिफिकेट वितरण, सूचनाओं प्रदान करने के लिए
बोर्ड, फ्लैक्स या एलईडी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए। उन्होंने ई-गवर्नेंस मैनेजर को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थलों पर
इंटरनेट, लैपटॉप, प्रिंटर आदि की व्यवस्था
सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कमरे के बाहर एक बोर्ड की व्यवस्था
करें ताकि आवश्यक सूचनाओं का अंकन भी किया जा सके।
मोबाईल एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
रहेंगे प्रतिबंधित
जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बैठक में कहा कि सारणीकरण के लिए लगाए
गए सभी कर्मियों एवं वहां पर उपस्थित व्यक्तियों के फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सारणीकरण स्थलों पर प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने कहा कि
आवश्यक चैकिंग के बाद ही उन्हें सारणीकरण के लिए स्थानों को भेजा जाए। कलेक्टर ने
परिसर की सुरक्षा, पार्किंग एवं बेरीकेटिंग के
संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता को ही प्रवेश दिया
जाएगा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment