मण्डला 9 जुलाई 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत निर्वाचन उपरांत सारणीकरण कार्य हेतु नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक
एवं गणना सहायकों का प्रशिक्षण 12 जुलाई को डाईट मंडला एवं
जिला योजना भवन में आयोजित किया जा रहा है।
डाईट मंडला में प्रथम पाली का प्रशिक्षण 12 बजे से 1 बजे तक संपन्न होगा जिसमें जनपद पंचायत बिछिया एवं मोहगांव
के पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक सम्मिलित होंगे। द्वितीय पाली में 1:30 बजे से 2:30 बजे तक जनपद पंचायत मंडला एवं निवास तथा तृतीय पाली में 3 से 4 बजे तक जनपद पंचायत नैनपुर एवं घुघरी के पर्यवेक्षक एवं
गणना सहायक सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार जिला योजना भवन में प्रथम पाली का
प्रशिक्षण 12 बजे से 1 बजे तक संपन्न होगा
जिसमें जनपद पंचायत मवई के पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक सम्मिलित होंगे। द्वितीय
पाली में 1:30 बजे से 2:30 बजे तक जनपद पंचायत
बीजाडांडी तथा तृतीय पाली में 3 से 4 बजे तक जनपद पंचायत नारायणगंज के पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक सम्मिलित होंगे।

No comments:
Post a Comment