मण्डला 9 जुलाई 2022
कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार मंडला में 2022-23 सत्र के पैनल तैयार करने के लिए अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता है। इच्छुक
अभ्यर्थी अपने अभिलेखों सहित अपने आवेदन 12 जुलाई 2022 सायं 4 बजे तक जमा कर सकते हैं।
पैनल मेरिट आधार पर किया जाएगा। अतिथि शिक्षक वर्ग-1 में भौतिकी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा के लिए योग्यता स्नातकोत्तर की डिग्री, बीएड एवं प्रथम श्रेणी से स्नातकोत्तर डिग्री, अतिथि शिक्षक वर्ग-2 में गणित, अंग्रेजी के लिए योग्यता प्रथम श्रेणी से स्नातक डिग्री एवं बीएड व डीएड तथा
अतिथि शिक्षक वर्ग-3 में पुस्तकालय सहायक के लिए
योग्यता बीएलआईबी डिग्री एवं कम्प्यूटर में डीसीए व पीजीडीसीए अनिवार्य हैं।
विस्तृत जानकारी प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार से प्राप्त की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment