शांति समिति की बैठक संपन्न
मण्डला 9 जुलाई 2022
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता
में योजना भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक
यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम सहित पुलिस
एवं प्रशासन के अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि 10 जुलाई को मनाए जाने वाले बकरीद त्यौहार को सभी सौहाद्रपूर्ण रूप से मनाएँ।
उन्होंने नगरपालिका को मस्जिद एवं संबंधित स्थलों पर आवश्यक साफ-सफाई सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में फायरब्रिगेड सहित अन्य इंतजाम
भी रखें। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को मस्जिदों एवं संबंधित स्थानों पर बिजली, पीडब्ल्यूडी विभाग को संबंधित क्षेत्र की सड़कें एवं गड्ढ़ों की मरम्मत, स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था, होमगार्ड एवं पुलिस को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में
समिति के सदस्यों ने शहर की साफ-सफाई, आवारा पशुओं, यातायात, बिजली आदि की समस्याओं के संबंध में अपने सुझाव रखे।
कलेक्टर ने एसडीएम मंडला को निर्देशित किया कि आवारा पशुओं के प्रकरण एसडीएम कोर्ट
में चलाएं। आवारा पशुओं को मुक्त करने की कार्यवाही एसडीएम कोर्ट से संपादित होगी।
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन की
करें कड़ी कार्यवाही
बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा भंडारों के आयोजनों
के दौरान होने वाले प्लास्टिक कचरे के संबंध में समस्या रखी गई। कलेक्टर ने
नगरपालिका को निर्देशित किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन के संबंध में जारी
दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। भंडारे आदि में सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन
संबंधी जानकारी दें। नगरपालिका एवं संबंधित विभाग सतत रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक
बैन के संबंध में कानूनी कार्यवाही जारी रखें। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में
आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावशील है ऐसे में सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का भी पालन
करें। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने बकरीद त्यौहार के दौरान जिले के यातायात
एवं सुरक्षा प्रबंधन पर आवश्यक निर्देश दिए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment