BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: पंचायत और निकाय चुनवा में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास शुरू, वोटर्स को बांटने के लिए रखी गई लाखों की शराब जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 24, 2022

MP: पंचायत और निकाय चुनवा में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास शुरू, वोटर्स को बांटने के लिए रखी गई लाखों की शराब जब्त



मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर तरीके से वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी और प्रत्याशी अभी से जुट गए हैं। ग्वालियर पुलिस ने चुनाव में वोटर्स को शराब के जरिए लुभाने के लिए रखी गई 5 लाख की शराब जब्त की। शराब खाली मकान में स्टोर कर रखी गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 61 पेटी शराब जब्त कर ली है। जब्त शराब की कीमत 5 लाख रुपए है।

जानकारी के मुताबिक पंचायत और निकाय चुनाव में वोटर्स को शराब के जरिए लुभाने के लिए रखी गई लाखों कीमत की अवैध शराब को पुलिस ने जब्त किया है। ग्वालियर की थाटीपुर थाना पुलिस ने गायत्री विहार में छापामार कार्रवाई कर खाली मकान से 5 लाख रुपए से अधिक कीमत की 61 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इसमें 18 पेटी बियर भी शामिल है।




थाटीपुर थाना टीआई पंकज त्यागी के अनुसार जिस मकान से इस अवैध शराब को जब्त किया गया है। वह किसी अभिषेक गुर्जर नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। युवक बामोर का रहने वाला है। पुलिस ने मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर जब कार्रवाई की उस दौरान आरोपी घर पर मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी अभिषेक गुर्जर की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

No comments:

Post a Comment