उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। महिला जब उपर से गिरी तब उसके हाथ बंधे हुए थे, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जब महिला बालकनी से गिर तब वहां उसका पति भी मौजूद था।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा।
इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

No comments:
Post a Comment