BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: प्रदेश में 71 नए पॉजिटिव मिले, भोपाल में सबसे ज्यादा 25 मरीज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 20, 2022

MP: प्रदेश में 71 नए पॉजिटिव मिले, भोपाल में सबसे ज्यादा 25 मरीज




रेवांचल टाईम्स :मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को 7273 जांच में प्रदेश 71 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में कोरोना संक्रमित और संदिग्ध 31 मरीज भर्ती है। इनमें से 8 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। इनमें 5 संदिग्ध मरीज है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 43 हजार 607 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 32 हजार 432 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 740 की मौत हो चुकी है। रविवार को 56 मरीज ठीक हुए।

15 जिलों में मिले नए पॉजिटिव
प्रदेश के 15 जिलों में नए पॉजिटिव मिले है। इनमें भोपाल में 25, बैतूल में 1, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 2, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 18, जबलपुर में 7, कटनी में 2, खंडवा में 1, मुरैना में 2, नरसिंहपुर में 2, रायसेन में 5, राजगढ़ में 1, सागर में 1, सीहोर में 1 मरीज मिला है।

No comments:

Post a Comment