BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
EOW Raid:तहसीलदार का रीडर 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, खसरे से नाम हटाने के लिए मांगी थी घूस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 20, 2022

EOW Raid:तहसीलदार का रीडर 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, खसरे से नाम हटाने के लिए मांगी थी घूस

 



रेवांचल टाईम्स  जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बालाघाट जिले के लालबर्रा में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर को 35 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपी रीडर का नाम पेमेंद्र हरिनखेड़े है। जो सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है। ईओडब्ल्यू ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार के रीडर को उसके घर से ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

                         देवेन्द्र प्रताप सिंह ईओडब्ल्यू एसपी ने बताया कि बालाघाट विवेकानंद कॉलोनी निवासी अरुण जेठवा की लालबर्रा में फैक्ट्री की जमीन है। जिसमें और भागीदार थे। जो अब अलग हो चुके है। अरुण जेठवा ने तहसील कार्यालय में फैक्ट्री की जमीन के खसरे से सभी भागीदारों के नाम अलग करने हेतु आवेदन दिया था। जिस पर से तहसीलदार राम बाबू देवांगन के रीडर ने उनसे 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 40 हजार रूपए में तय हुआ।जिसकी पहली किस्त पाँच हजार रु की 15 जून को अरुण जेठवा ने तहसीलदार के रीडर को दे दी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत अरुण जेटवा ने  की।

 फैक्ट्री मालिक को घर में बुलाया था

40 हजार रुपए में सौदा तय होने के बाद रिश्वत की अंतिम क़िस्त जो कि 35 हजार रुपए की थी। उसे पाने के लिए तहसीलदार के रीडर पेमेंद्र हरिनखेड़े ने अरुण जेठवा को अपने घर बुलाया। जैसे ही रिश्वत के 35 हजार रुपए आरोपी रीडर नें लिए तभी आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उन्हें रँगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment