BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
KK Death: होठों पर चोट, सिर पर निशान... सिंगर केके की मौत को लेकर बढ़ा सस्पेंस, पुलिस ने दर्ज किया केस, BJP ने उठाए सवाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 1, 2022

KK Death: होठों पर चोट, सिर पर निशान... सिंगर केके की मौत को लेकर बढ़ा सस्पेंस, पुलिस ने दर्ज किया केस, BJP ने उठाए सवाल



कोलकाता में सिंगर केके (Singer KK) की मौत को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे और होठों पर चोट के निशान मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है. पुलिस केके की मौत के मामले में आयोजकों और होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. गुरुदास महाविद्यालय में कार्यक्रम किया गया था और इस फेस्ट का नाम दिया गया था- उत्कर्ष 2022. नजरूल मंच में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

इधर, सिंगर केके का परिवार कोलकाता आ पहुंचा है. उनका शव इस वक्त सीएमआरआई अस्पताल में रखा गया है. यहां से उनका पार्थिव शरीर एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा. दूसरी तरफ, न्यू मार्केट थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि संगीतकार कि मौत शारीरिक बीमारी से हुई या किसी अन्य कारण से.

केके की मौत पर सवाल

सिंगर केके की मौत पर सवाल खड़े हो रहे है. बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वो सही नहीं है उसकी जाँच होनी चाहिए. दिलीप घोष ने आगे कहा कि किस तरह से यह बिना एसी के और इतनी भीड़ में काम करना पड़ा. उन्होंने कहा कि भीड़ कैपिसिटी से कहीं ज़्यादा थी और एसी बंद था. पता नहीं इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ी या नहीं ये पता नहीं है, लोगों में एक्साइटमेंट होता है.

कोलकाता में परफॉर्मेंस के बाद निधन

बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की मंगलवार रात कोलकाता में निधन हो गया. वह केके के नाम से मशहूर थे. केके 53 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक कॉलेज द्वारा दक्षिण कोलकाता स्थित नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था, वहां करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गायक को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ' केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके.' अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि गायक की मौत हृदयाघात के कारण हुई.

No comments:

Post a Comment