रेवांचल टाईम्स - सेना और देश सेवा में लगे जवानों और परिजनों का करते हैं मुफ्त उपचार सिवनी जिले की केवलारी तहसील मुख्यालय इस्थित धनवंतरी क्लीनिक में 1 जून दिन बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे दोपहर तक किया जा रहा हैं जहाँ मेडीग्रेस हॉस्पिटल रामदासपेट नागपुर की ओर से लेप्रोस्कोपिक सर्जन गायनोलॉजिस्ट डॉ पवन गुल्हाने और महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रसिका पिसे गुल्हाने के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच उपलब्ध कराई जाएगी।धनवंतरी क्लिनिक के संचालक और चिकित्सक डॉ अविनाश तिवारी ने बताया कि केवलारी जैसी तहसील और ग्रामीण इलाकों से हर किसी का उपचार कराने नागपुर जैसे बड़े शहरों या अन्य जगहों पर जाना संभव नहीं ऐसे में जरूरत मन्दों को केवलारी में ही स्वास्थ्य जाँच और परामर्श का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा मानव सेवा की दिशा में कदम है जो उनके द्वारा समय समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन की जाती रही है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा,जरूरत मंद पहले से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद या सीधे धनवंतरी क्लिनिक पहुँच कर इसका लाभ उठा सकते है।
देश सेवा से जुड़े जवानों और परिजनों का होती है निशुल्क जाँच और उपचार
बता दें कि डॉ अविनाश तिवारी हमेसा ही दिन दुखियों और गरीबों का निशुल्क उपचार और जाँच तो करते हैं वहीं इनकी क्लिनिक में सेना से जुड़े जवानों या देश सेवा में लगे जवानों और उनके परिजनों का निशुल्क उपचार हमेशा किया जाता है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment