BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भरपूर मात्रा में पानी नहीं पिया तो हो सकता है नुकसान, ऐसे रखें ध्यान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 1, 2022

भरपूर मात्रा में पानी नहीं पिया तो हो सकता है नुकसान, ऐसे रखें ध्यान




रेवांचल टाईम्स : क्या आप जानते है इंसान के शरीर में 65% तक पानी की मात्रा होती है। वैसे तो शरीर में पानी की मात्रा उम्र के हिसाब से होती है. बुजुर्ग लोगों में पानी की मात्रा 50 फीसदी और बच्चों के शरीर में पानी की मात्रा 80 फीसदी तक होती है। क्योंकि पानी शरीर की सरंचना के लिए फायदेमंद होने के साथ बेहद जरुरी होता है।

अक्सर आपने भी सुना होगा कि पानी पीना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन आपको पानी पीने की सही मात्रा का पता होना चाहिए कि आपके शरीर को कितने पानी की जरुरत है। वैसे तो पानी की जरूरत पुरुष और महिलाओं दोनों के शरीर में अलग-अलग रूप से होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि, आपको एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए।
पानी की मात्रा

अक्सर आपने सुना होगा की स्वस्थ शरीर के लिए आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों के लिए, एक दिन में आठ गिलास से कम पानी भी पर्याप्त हो सकता है। तो वहीं कुछ लोगों को पानी की इससे अधिक की आवश्यकता भी हो सकती है।

हर दिन आप सांस, पसीने, मूत्र और मल त्याग के माध्यम से अपने शरीर से पानी को निष्कसित करते हैं। जिसके लिए शरीर को ठीक तरीके से काम करने के लिए, आप पानी और तरल पदार्थों का सेवन करके इसकी पूर्ति करते हैं।


यदि हम पुरुषों की बात करें तो, पुरुषों को एक दिन में लगभग 3.7 लीटर पानी व तरल पदार्थ पीना चाहिए। लेकिन यह जरुरी नहीं है कि आपको दिन में इतनी ही मात्रा में पानी पीना चाहिए। वहीं अगर हम महिलाओं की बात करें तो, उनको एक दिन में 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। साथ ही यह दोनों पर लागू होता है कि शरीर के हिसाब से आपको कितने पानी की जरुरत होती है।

No comments:

Post a Comment