BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
IMD ने इन राज्यों में दी मूसलाधार बारिश की चेतावनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 23, 2022

IMD ने इन राज्यों में दी मूसलाधार बारिश की चेतावनी

 


नई दिल्लीः केरल के रास्ते मानसून ने देशभर के कई राज्यों में दस्तक दे दी है, जिससे भारी बारिश देखने को मिल रही है। पूर्वोत्तर राज्यों में तो मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे निपटने के लिए एनडीआरएफ को अलर्ट दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है, दूसरी ओर तापमान बढ़ने से अब गर्मी भी सताने लगी है। दिल्ली में 27 जून तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां होगी भारी बारिश आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण के राज्यों में अब भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। कर्नाटक, केरल, गोवा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, बिहार-झारखंड के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। बिहार पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान से प्रभावित रहा है। 

आईएमडी के मुताबिक, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल व माहे में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 24 से 26 जून, आंतरिक कर्नाटक में 24 से 25 जून, गुजरात में 22 जून, 25 और 26 जून को बारिश का कहर देखने को मिलेगा।


No comments:

Post a Comment