BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो लोगों को यात्री बस ने रौंदा, मौके पर दोनों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 23, 2022

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो लोगों को यात्री बस ने रौंदा, मौके पर दोनों की मौत



रेवांचल टाइम्स:मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में इंदौर-बैतूल हाइवे पर सुन्द्रेल बिजवाड़ के यहां एक यात्री बस ने दो लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर की ओर से हरदा की ओर जा रही यात्री चार्टर्ड बस क्र.एम पी 09 एफ ए 9324 ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर कमलापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतकों की पहचान बंटी पिता नाथू कोरकू निवासी गांव धनतलाव थाना बागली, बृजलाल पिता सुमेरसिंग निवासी कोलवा हरदा के रूप में हुई जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल बागली लाया गया।


चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ने बताया है कि मृतक बृजलाल अपने ससुराल धनतलाव गांव आया था जो कि गांव के बंटी के साथ धनतलाव घाट से पहले स्थित एक ढाबे पर गया था।


वहीं से लौटते दौरान सामने से बस ने उन्हें अपना शिकार बना लिया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव को शासकीय अस्पताल में रखा गया है। जहां पर शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।


वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस अंधगती मे थी और उसी के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment