BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कर्ज मुक्ति और धन वृद्धि के लिए बजरंगबली के ये उपाय हैं लाभकारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 7, 2022

कर्ज मुक्ति और धन वृद्धि के लिए बजरंगबली के ये उपाय हैं लाभकारी



रेवांचल टाईम्स:हर व्यक्ति को जीवन में किसी न किसी काम के लिए पैसों (Money) की जरूरत पड़ती है, लेकिन महंगाई के दौर में ठीक तरीके से अपना जीवन यापन करना कुछ लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है. जिसके कारण उन्हें अपने जान-पहचान वालों से कर्ज लेने की जरूरत महसूस होने लगती है. कभी-कभी कर्ज (Loan) इतना ज्यादा चढ़ जाता है कि उसे चुका पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. या फिर यूं कहें कि वह गले की हड्डी बन जाता है जिसे ना तो उगल सकते हैं और ना ही निगल सकते हैं.

ऐसी स्थिति में आपको मंगलवार (Tuesday) के दिन कुछ उपाय करने चाहिए जिससे आप किसी भी तरह के कर्ज से मुक्त हो सकते हैं. किन्हीं कारण से अगर आप कर्जे में डूब गए हैं तो इसके लिए आपको हनुमान जी की शरण में जाना पड़ेगा इससे आपको तुरंत कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी.

अपनाएं ये उपायहनुमान जी की पूजा और उनकी भक्ति के लिए सबसे अच्छा दिन मंगलवार का माना जाता है. इस दिन आप कर्ज से मुक्ति भी पा सकते हैं. अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में जाकर नारियल अर्पित करें. ऐसा करना शुभ माना जाता है. भूलकर भी बुधवार और रविवार के दिन किसी को उधार ना दें.
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन कुछ चीजें हैं जिनका दान और प्रयोग करना विशेष महत्वपूर्ण माना गया है. जैसे तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिंदूर, शहद, लाल पुष्प, मसूर की दाल, लाल कनेर, लाल मिर्च, लाल पत्थर, लाल मूंगा आदि.
किसी भी तरह के कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आटे से निर्मित दीपक को बरगद के पत्ते पर रखकर जलाना चाहिए. 5 पत्तों पर पांच दीपक रखें और उन्हें ले जाकर हनुमान मंदिर में रख दें यह उपाय लगातार 11 तक मंगलवार करें.
जो व्यक्ति अधिक कर्ज में डूबा है वह शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार की रात हनुमान मंदिर में जाकर दो दीपक जलाएं. पहला एक छोटा दीपक देसी घी में, दूसरा 9 बत्तियों वाला बड़ा दीपक सरसों के तेल में 2 लौंग डालकर जलाएं. ध्यान रहे यह दीपक रात भर जलता रहे. छोटा दीपक अपनी दाहिनी तरफ रखें और बड़ा दीपक हनुमान जी के सामने रखें. ये उपाय 5 मंगलवार तक करें.
 (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

No comments:

Post a Comment