Breaking

revanchal times new

क्या आपको भी नजर आ रहे हैं ये संकेत? रातों-रात चमकने वाली है किस्मत

 



रेवांचल टाईम्स:आपने सुना होगा वक्त बदलते देर नहीं होती, यह कथन एकदम सही और सटीक है. कब इंसान का रातोंरात वक्त बदल जाता है पता ही नहीं चलता. हालांकि वक्त बदलने से पहले कुछ संकेत इंसानों को दिखाई देते हैं, जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती. आज का हमारा लेख उन्ही संकेतों पर है. लोगों को इन संकेतों के बारे में पता होना जरूरी है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किसी इंसान का अच्छा जब वाला होता है तो उसे किस प्रकार के संकेत नजर आ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

अच्छी दिनों को लाने वाले संकेत

  1. यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में घोड़े की नाल नजर आ जाए तो समझ जाएं कि भगवान आपको कोई अच्छा इशारा दे रहे हैं. ऐसे में आप घोड़े की नाल को अपने पास रखें. ध्यान रहे कि घोड़े की नाल शनिवार के दिन अपने घर में ना लाएं.
  2. यदि सुबह उठकर आपको नारियल का दर्शन हो जाएं तो इसका मतलब यह है कि मां लक्ष्मी जल्दी ही आप पर बरसने वाली हैं. इससे अलग यदि आपको अपने सीधे हाथ की तरफ बंदर या सांप नजर आए तो समझ जाएं कि धन की बरसात होने वाली है.
  3. यदि आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं और उसी वक्त आपको किसी व्यक्ति के हाथ में पानी से भरा हुआ लौटा नजर आ जाए तो इसका मतलब यह है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं वह संपन्न होने वाला है.
  4. जब भी अच्छे दिन आने वाले होते हैं तो व्यक्ति के घर के सामने आक का पौधा उगने शुरू हो जाता है. यह भी इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति के अच्छे दिन आने वाले हैं.
  5. रंग बिरंगी और खूबसूरत तितलियां शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं. ऐसे में यदि आपको अपने आसपास रंग बिरंगी तितलियां नजर आएं तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में भी खुशहाली आने वाली है.

नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें

Post a Comment

Previous Post Next Post