BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अमरवाड़ा जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न दिए दिशा निर्देश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 9, 2022

अमरवाड़ा जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न दिए दिशा निर्देश...


रेवांचल टाईम्स - अमरवाड़ा में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने ली  नोडल अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराया जाएगा। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को पंचायत निर्वाचन में सौंपे गए दायित्वों की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेन्स गतिविधियों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने को कहा, जिससे पंचायत निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ सके। इस अभियान में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक किया जाय


अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बरसात होने पर मतदान दलों को कठिनाई न हो इसके लिए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पंचायत निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने मतदान दलों और सेक्टर अधिकारियों को मास्टर टे्रनर्स के माध्यम से निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।  जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,एसडीएम अमरवाड़ा अजित तिर्की,तहसीलदार अमरवाड़ा छवि पंत ,नायब तहसीलदार अमरवाड़ा सौरभ मरावी,जनपद पंचायत अमरवाड़ा सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी  सहित समस्त सेक्टर ऑफिसर्स, मास्टर ट्रेनर्स, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment