BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर मेनरोड में पैदल जा रहे व्यक्ति के हाथ से रुपयों से भरा का थैला छीनकर भागे दो बाइक सवार-- पुलिस कर रही तलाश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 4, 2022

नैनपुर मेनरोड में पैदल जा रहे व्यक्ति के हाथ से रुपयों से भरा का थैला छीनकर भागे दो बाइक सवार-- पुलिस कर रही तलाश

 


रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- नैनपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति के हाथों से रुपये भरा थैला छीन कर दो लुटेरे मोटरसाइकिल से भाग निकले। जैसे ही लुटेरों ने थैला छुड़ाया वैसे ही पीड़ित ने  जोर से चिल्लाया। लेकिन उसके बाद भी लुटेरों ने थैला छीन कर मुख्य मार्ग से भाग निकले। नैनपुर के सेंट्रल बैंक से ग्राम मक्के निवासी मुन्नालाल भवरे ने ₹60000 निकाले एवं मेन रोड से बस स्टैंड की ओर आ रहा था। तभी पीछे से बाइक पर दो व्यक्ति जो कि नई उम्र के लड़के नजर आ रहे थे। उन्होंने पीछे से आए और मुन्ना लाल के हाथ से पैसे का थैला जबरन छीन कर भाग निकले। घटना दोपहर की बताई जा रही है। बाइक सवार व्यक्तियों के मुंह पर गमछा बंधा हुआ था। एवं बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। घटना के बाद तत्काल मुन्नालाल द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जानकारी मिलते ही नैनपुर पुलिस पूरी तरह सक्रिय होकर  तत्काल बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में पतासाजी की। रेस्ट हाउस के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी चेक की जा रही है। लेकिन उसके बाद भी लुटेरे भागने में पूरी तरह सफल हो गए। इस घटना से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। इस प्रकार की घटना नैनपुर में अभी तक नहीं घटी थी यह पहला मौका है। जब किसी के हाथ से पैसा छुड़ाकर लुटेरे भाग निकले हैं। यह नैनपुर के लिए बहुत ही डरावनी वाली खबर है। क्योंकि नैनपुर हमेशा शांति का टापू रहा है। और यहां पर ऐसे कारनामे कभी नहीं हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है।



नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment