BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बुधवार के उपाय: शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति चाहिए तो जरूर अपनाएं ये अचूक उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 8, 2022

बुधवार के उपाय: शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति चाहिए तो जरूर अपनाएं ये अचूक उपाय

 



रेवांचल टाईम्स :हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज यानि 8 जून को बुधवार है और यह दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है. किसी भी शुभ व मंगल कार्य की शुरुआत गणेश भगवान के पूजन के बाद ही होती है और (Lord Ganesh) तभी वह कार्य सम्पन्न माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश भगवान (Budhwar ki puja vidhi) जातक को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं. अगर (Lord Ganesh Puja Tips) आप भी जीवन में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय अवश्य करें.
अपनाएं ये उपायबुधवार के दिन सुबह स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान गणेश जी का पूजन करें. इस दिन व्रत करना भी लाभकारी होता है और यदि आप व्रत कर रहे हैं तो पहले उसक संकल्प लें कि आप कितने दिन व्रत करेंगे. बता दें कि बुधवार के व्रत 7, 11 और 21 दिन रखे जाते हैं.
भगवान गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा अर्पित करना ना भूलें. गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ माना जाता है और इससे वह प्रसन्न होकर जातक की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.
यदि कोई व्यक्ति बुध दोष से पीड़ित है तो उसे गणेश जी के साथ ही मां दुर्गा की भी आराधना करनी चाहिए. रोजाना ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’मंत्र का 5, 7, 11, 21 या 108 बार करने से बुध दोष समाप्त होता है.
बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. यदि हरे रंग के वस्त्र न हो तो अपने पास हरे रंग का कोई कपड़ा रुमाल रखें.
जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गाय ​को हरा चारा अवश्य खिलाएं. ऐसा करना बेहद लाभकारी होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक व सामाजिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. 

No comments:

Post a Comment