BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत वारी में सरपंच व सभी वार्डों के पंच निर्विरोध निर्वाचित ऋषि कुमार दशरिया बने ग्राम प्रधान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 7, 2022

ग्राम पंचायत वारी में सरपंच व सभी वार्डों के पंच निर्विरोध निर्वाचित ऋषि कुमार दशरिया बने ग्राम प्रधान


रेवांचल टाइम्स - पंचायती राज का निर्वाचन प्रारंभ है 6 जून को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि थी जिले भर में 690 ग्राम पंचायतें हैं जहां निर्वाचन हो रहा है जिले में कई ग्राम पंचायतो के सरपंच तथा पंच के लिए एकल नामांकन होने के कारण  निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है हालांकि निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा बाद में की जावेगी परंतु नामांकन एक पद के लिए एक ही होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित होना तय है इसी कड़ी में लांजी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत वारी  में भी सरपंच तथा पंचों के लिए एकल नामांकन जमा किए गए हैं और अब इन प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है ग्रामीणों ने आपसी सहमति से ऋषि कुमार दशरिया को सरपंच बनाने का निर्णय लिया है और सरपंच पद के लिए एक मात्र नामांकन करता है उनके विरुद्ध किसी भी व्यक्ति ने नामांकन दाखिल नहीं किया इस तरह ऋषि कुमार दशरिया ग्राम पंचायत  के सरपंच होंगे 14 पंचो वाली ग्राम पंचायत में सभी वार्डों के पंचो का एकल नामांकन हुआ है जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से मेहरलाल लिल्हारे वार्ड क्रमांक 2 से अनीता मरठे वार्ड क्रमांक 3 से मीना पाचे वार्ड क्रमांक 4 से भगवंती चौधरी वार्ड क्रमांक 5 से मन्नूलाल आचरे वार्ड क्रमांक 6 से बेनी राम मातरे वार्ड क्रमांक 7 से संतोषी टेकाम वार्ड क्रमांक 8 से खेलवनती ठाकरे वार्ड क्रमांक 9 से पुष्पा उसके वार्ड क्रमांक 10 रत्न कला खरे वार्ड क्रमांक 11 तेजराम वार्ड क्रमांक 12 से भरत लाल बनोटे वार्ड क्रमांक 13 से निर्मला लिलहारे वार्ड क्रमांक 14 से सुरसा खरे शामिल है 14 पंचो वाली ग्राम पंचायत में 9 महिलाएं हैं वही 5 पुरुष है सरपंच को मिलाकर छह पुरुष हो रहे हैं ग्रामीणों का कहना है ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन होना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और इससे ग्राम का विकास भी तेज गति से होगा

No comments:

Post a Comment